IAS पढ़ने जा रहे हरदा के छात्र की लाश ग्वालियर में मिली

Updesh Awasthee
ग्वालियर। आईएएस की कोचिंग करने हरदा से दिल्ली जा रहे एक छात्र की रेलवे ट्रेक पर लाश मिली है। घटना बुधवार दोपहर झांसी रोड मंशादेवी के मंदिर के सामने हुई है। छात्र दिल्ली की जगह ग्वालियर में कैसे पहुंचा, यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। 

झांसी रोड थानाक्षेत्र स्थित मंशादेवी मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर दोपहर 2 बजे एक 25 वर्षीय लड़के का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया। मृतक की शिनाख्त के लिए जब पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की शिनाख्त प्रदेश के हरदा जिला निवासी राजकिशोर पुत्र रामकिशन खरे के रूप में हुई है। पुलिस ने जब मृतक के परिजन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया है कि मृतक राजकिशोर आईएएस की तैयारी कर रहा है। वह घर से दिल्ली जाने की कहकर निकला था। 

पुलिस ने जब घटना स्थल पर पूछताछ की तो पता लगा कि 12 बजे के लगभग इस लड़के को मंशादेवी मंदिर के पास एक पेड के नीचे उदास चेहरे के साथ बैठे देखा गया है। दोपहर 2 बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली है। इस जानकारी के बाद पुलिस को आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!