राघव की सलामती के लिए उठे हाथ, प्रार्थनाएं शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल। मुरैना के नंदगागोली गांव में पिछले 30 घंटे से 38 फुट नीचे बोरवेल में फंसे 3 साल के मासूम राघव की सलामती के लिए अब पूरे प्रदेश में हाथ उठने लगे हैं। लोग राघव की सलामती के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। सेना का रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। प्रशासन सारी व्यवस्थाएं कर रहा है। लोग बस इतना चाहते हैं कि मातारानी की कृपा से राघव सही सलामत बाहर निकल आए।

मुरैना जिले के बागचीन थाना क्षेत्र के नंद गागोली गांव में रविवार को तीन साल का एक मासूम राघव शर्मा खेलते-खेलते बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। बताया जा रहा है कि बोरवेल के लिए करीब आठ साल पहले 175 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे को बाद में खुला छोड़ दिया गया था। जिसमें मासूम राघव पाइप के सहारे नीचे जा गिरा और करीब 38 फीट गहराई में जाकर फंस गया।

बच्चे के गिरने के बाद से ही प्रशासन की टीम ने गड्ढे में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी थी। वहीं, रेस्क्यू टीम ने बोलवेल के समानांतर खुदाई शुरू कर दी है, जो अभी तक जारी है।
रेस्क्यू टीम का कहना है कि कुछ देर बाद बच्चे का निकाल लिया जाएगा। घटनास्थल पर एंबुलेंस समेत डॉक्टरों की टीम भी तैनात है। जिससे मासूम राघव को निकालते ही जरूरी उपचार दिया जा सके।

राघव के बोरवेल में गिरने के बाद से ही पूरे गांव में हडकंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बोरवेल के आसपास के ग्रामीणों का भी मजमा लगा है। वहीं, स्थानीय पुलिस का अमला भी मौके पर मौजूद है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!