रीवा में हैवानियत: नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसा दी

Updesh Awasthee
रीवा। यहां बरहदी गांव में एक युवक ने हैवानियत की हद ही पार कर डाली। एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो रेप किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसकर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे रीवा के बड़े अस्पताल में रिफर किया गया है।

मामला जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना के बरहदी गांव का है। जहां रहने वाले अभिषेक सोनी नाम के युवक पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। रायपुर कर्चुलियान पुलिस थाने पर दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी अभिषेक ने पीड़िता को पैसे देकर दुकान से कुछ सामान मंगवाया था। आरोप है कि सामान लाने के बाद अभिषेक ने किशोरी को जबरन अपने कमरे में खींचकर बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने रेप के बाद किशोरी के प्राइवेट पार्ट्स में लकड़ी डालकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद सहमी पीड़िता ने घर में किसी को अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी नहीं दी। थोड़े समय बाद तबीयत बिगड़ने पर मां के पूछने पर किशोरी ने पूरा वाकया बयां कर दिया। पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!