इंदौर। मप्र में अब कांग्रेसियों को मात्र आधे घंटे में परिवहन परमिट मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्हे सीधे परिवहन मंत्री के यहां आवेदन करना होगा। यह ऐलान खुद परिवहन मंत्री ने किया है। वो इंदौर के पत्रकार प्रमोद त्रिवेदी की उस खबर का खंडन कर रहे थे जो नईदुनिया एवं भोपाल समाचार डॉट कॉम में प्रकाशित हुई थी।
खबर में तथ्य प्रस्तुत करते हुए पत्रकार प्रमोद त्रिवेदी ने खुलासा किया था कि मप्र में यात्री वाहनों के परमिट केवल भाजपाईयों के पास ही हैं। परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अगर किसी को ऐसा लगता है कि भाजपा शासन काल में केवल भाजपाइयों को परमिट मिलते हैं, तो वे गलत हैं। कांग्रेसी मेरे पास आएं। मैं आधे घंटे में उन्हें परमिट दे दूंगा। वैसे भी परमिट को हमने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत ले लिया है। प्रदेश में अभी एक भी परमिट आवेदन लंबित नहीं है। इसलिए इस तरह के आरोप निराधार हैं। किसी कांग्रेसी को परमिट चाहिए तो वो मेरे पास आए, मैं आधे घंटे में उसे परमिट दे दूंगा।
वह खबर जिसका मंत्रीजी ने खंडन किया पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

