आजाद अध्यापक संघ की यात्रा में हम शामिल नहीं होंगे

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र अध्यापक संविदा शिक्षक संघ ने ऐलान किया है कि वो 25 अक्टूबर से होने जा रहे आजाद अध्यापक संघ के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। शिक्षक संघ का कहना है कि आजाद संघ खुद को संयुक्त मोर्चा से बड़ा जताने का प्रयास कर रहा है जबकि हमारा मानना है कि संयुक्त मोर्चा ही हर विषय में अंतिम निर्णायक हो सकता है।

अपने फेसबुक अपडेट में राकेश पांडे ने लिखा है कि
साथियो, हमारा मत साफ है हम संयुक्त मोर्चा मे ही आयेगे और वो भी पहले बनेगा तब। अजीत भाई हम हमारा संघ आपके आजाद संघ द्वारा जो भी महा आंदोलन किया गया या जो 25 से करने जा रहे है। उसमें भी हम कोई हिस्से दारी नही लेंगे, आपको भरोसा दिला रहे है, बिना किसी संघ के सहयोग के आपने आजाद ने महा आंदोलन कर लिया, आपको साधूवाद, ये 25 का कार्यक्रम भी इंदौर में हुई बैठक में आजाद ने ही तय किया है, तो आप ही करो। हम बिना संयुक्त मोर्चा के कही नही जा रहे। पहले आप संयुक्त मोर्चा न तो बोलते थे। न ही लिखने को तैयार थे। अब आप बोलने लगे पर लिखने को तैयार नहीं। हम कह रहे है कि कृपया आप संयुक्त मोर्चा लिख कर बनाये तो हम आये। नही तो आपको जैसे आपका कार्यक्रम करना है आप करो
आप तो आजाद हो
राकेश पांडे
कार्य. प्रदेश अध्यक्ष
अ.स.शि.सं.म.प्र.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!