पत्नी डराने के लिए कैरोसिन से नहाई, पति ने सच में जला दिया

Updesh Awasthee
भोपाल। यहां एक पत्नी ने अपने पति को डराने के लिए खुद पर कैरोसिन उड़ेल लिया लेकिन माहौल इतना तनावपूर्ण था कि पति ने डरने के बजाए चलती हुई तीली उस पर फैंक दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है। 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के फूटा मकबरा निवासी ठेकेदार अमित कुमार और पत्नी दुर्गा के बीच रविवार की रात को विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गा ने अमित को धमकाने के लिए खुद पर केरोसिन डाल लिया। तनाव इतना हावी था कि अमित ने भी माचिस सुलगाई और दुर्गा पर फेंक दी। घटना के समय अमित के चाचा राजेश भी माजूद थे। 

दुर्गा के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने किसी तरह आग को बुझाया और बुरी तरह झुलसी दुर्गा को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, 70 फीसदी झुलसने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्गा और अमित की शादी को अभी महज ढाई साल ही हुए है। महिला के मायकेवालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दुर्गा के बयान के आधार पर हनुमानगंज पुलिस ने पति अमित और चाचा ससुर राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!