उज्जैन में गैंगवार: युवक को घर में घुसकर गोली मार दी

Updesh Awasthee
उज्जैन। महाकाल के इस शहर में अब गैंगवार भी शुरू हो गए हैं। एक गैंग के लोगों ने दूसरे गैंग के लीडर को घर में घुसकर गोली मार दी।

उज्जैन के मोहन नगर में रविवार रात को आपसी रंजिश में करीब दर्जन भर लोगों ने यहां रहने वाले कल्लू भदौरिया नाम युवक के घर हमला कर दिया। हथियारों से लैस होकर हमला करने वाले युवक घर में घुस गए और कल्लू को सीने में गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी हैं।

बताया जा रहा है कि कल्लू का कॉलोनी में रहने वाले जीतू, काला बुंदेला, नीरज ठाकुर, गोरेलाल, सचिन आदि से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दिनों गणेश उत्सव के दौरान उनके बीच झगडा भी हुआ था और इसी को लेकर दो दिन पहले भी कहासुनी हो गई थी। रविवार की रात करीब एक बजे कॉलोनी में चल रहे गरबा उत्सव के बाद कल्लू के घर हमला कर दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!