बाप रे: महिला ने बालक का रेप किया, पति ने किडनेप कर लिया

Updesh Awasthee
राजगढ़। हवस और अपराध की दुनिया में यह एक अजीब कहानी है। एक महिला ने नाबालिग बालक को अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया। बाद में पति ने बालक को किडनेप कर लिया और फिरौती में 10 लाख रुपए मांगे। चौंकने वाली बात तो यह है कि घर का मुखिया याने महिला का ससुर भी इस खेल में शामिल था।

राजगढ़ जिले के झंझाड़पुरा गांव की एक महिला ने 16 साल के किशोर के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद दो माह तक किशोर ने यह बात किसी को नहीं बताई। मामले में पेंच तब फंस गया, जब महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने अवैध संबंध बनाने के इल्जाम में किशोर का ही अपहरण कर लिया।

उन्होंने किशोर को बंधक बनाकर कई दिनों तक मारपीट की और छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपए मांगें। जब किशोर के परिजन इतनी बड़ी रकम नहीं दे सके, तो महिला के ससुराल वाले उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने कोतवाली थाने ले गए।

जहां किशोर और महिला से पुलिस ने कड़ी पूछताछ करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला ने सच स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ही किशोर से दुष्कर्म किया था। महिला के बयानों के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति रोड़ीलाल, अजय, मांगीलाल, फूलसिंह तंवर पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!