ग्वालियर में तनाव: फायरिंग, पथराव, तोड़फोड़

ग्वालियर। साम्प्रदायिक मामलों में अक्सर शांत रहने वाले ग्वालियर में भी तनाव फैल गया। ताजिए को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार सुबह भी जारी रहा। दो पक्षों के संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जमकर पथराव हुआ, पुलिस ने हवाई फायर किए, आंसू गैस के गोले भी छोड़े। भीड़ ने कई वाहन तोड़ डाले।

शहर में ताजिए निकालने के दौरान पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों की तरह से जमकर पथराव हुआ। लाठियां लेकर एक-दूसरे पर हमला किया गया। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस पर भी बवाल नहीं थमा, तो पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग करते हुए हवाई फायर भी किए।

दो पक्षों में टकराव सेवा नगर इलाके में हुआ है। शुक्रवार रात को भी इसी जगह पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार रात को किसी तरह हालात पर काबू पा लिया था, लेकिन शनिवार सुबह पुलिस हालात को समझने में चूक गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!