मोदी के साथ मंच शेयर नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे

Updesh Awasthee
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वह सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए मराठवाड़ा जाएंगे। पीएम मोदी शहर के दादर में इंदू मिल में डॉ बाबा साहब अंबेडकर के स्मारक की आधारशिला रखने के लिए आएंगे तथा बांद्रा-कुर्ला परिसर में दो नई मेट्रो लाइनों का भूमि पूजन करेंगे। वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

ठाकरे के मीडिया सलाहकार हर्ष प्रधान ने शनिवार शाम बताया, 'उद्धवजी कल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीड जिले में होंगे, ताकि वहां सूखे की स्थिति का जायजा लिया जा सके।' प्रधान की टिप्पणी से पहले महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहेब दाणवे ने संवाददाताओं से कहा था कि उनकी पार्टी ने वरिष्ठ मंत्री प्रकाश मेहता को यह दायित्व दिया है कि वह बांद्रा में ठाकरे निवास मातोश्री जाएं और रविवार के कार्यक्रम के लिए उन्हें स्वयं निमंत्रण देंगे।

दाणवे ने कहा, 'मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और स्वयं मैंने गठबंधन के हमारे अन्य भागीदारों से बात की तथा उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।' शिवसेना के वरिष्ठ मंत्री रामदास कदम ने कहा, 'हमारे लिए किसानों का संकट भी उतना ही महत्वपूर्ण है और इसी लिए उद्धवजी को पूर्व योजना के तहत मराठवाड़ा जाना है।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!