भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक प्रायवेट इलेक्ट्रिशियन की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट में चाकू भौंककर उसकी हत्या की और भाग गए। हत्या आधीरात के आसपास हुई बताई जा रही है। लोगों को रिसालदार कालोनी में सुबल लाश पड़ी मिली।
पुलिस के मुताबिक जेपी नगर में रहने वाले प्रायवेट इलेक्ट्रिशियन अनिल पंथी नामक युवक की लाश आज सुबह रिसालदार कॉलोनी में मिली। उसके पेट में तेज धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई जिससे उसकी मौत हुई है। लोग जब सुबह नींद से उठे तब उन्हें पंथी की लाश दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

