नर्सों की सांकेतिक हड़ताल से सहम गए अस्पताल

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के आव्हान पर मेडिकल कॉलेज की नर्सेस द्वारा आज सुबह दो घंटे की हड़ताल का असर हमीदिया और सुल्तानिया अस्पतालों के चिकित्सकीय कामकाज पर दिखाई दिया। हड़ताल के बाद ही चिकित्सकीय कामकाज सही ढंग से हो सका।

नर्सेस एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू मेश्राम ने बताया कि नर्सेस को ग्रेड दो में रखे जाने, समयमान वेतनमान दिए जाने, ट्रेन नर्सेस को स्टायपंड देने और नई नर्सेस को समय पर वेतनवृद्धि दिए जाने की मांग को लेकर आज मेडिकल कॉलेज की नर्सेस हड़ताल पर थीं। सुबह आठ से दस बजे तक नर्सेस ने काम नहीं किया। उल्लेखनीय है कि सुबह आठ से दस बजे तक ही इन अस्पतालों में चिकित्सकीय कामकाज शुरू होता है।

हड़ताल के कारण ऑपरेशन्स को टाल दिया गया तो वार्डों में डॉक्टरों के राउंड को भी टाल दिया गया क्योंकि मरीजों को इंजेक्शन लगाने, ड्रिप चढ़ाने या अन्य चिकित्सकीय मदद के लिए नर्सेस ही उपलब्ध नहीं थीं। सुबह दस बजे के बाद नर्सेस जब काम पर वापस आईं तब अस्पतालों का कामकाज सामान्य हो सका।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!