लड़की ने फेसबुक पर गंदे कमेंट्स करने वाले को घर में घुसकर पीटा

Updesh Awasthee
भोपाल। फेसबुक पर गंदे कमेंट्स करने वाले एक युवक को लड़की ने घर में घुसकर पीट डाला। वो अपने पापा और भाई के साथ लड़के के घर पहुंची और धुनाई लगा डाली। हंगामा इस कदर बरपा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस फाइल किया है। 

अवधपुरी टीआई अजय राणा के मुताबिक पंजाबी बाग निवासी 24 वर्षीय हर्षा उर्फ सोना रिछारिया मॉडलिंग करती हैं। हर्षा ने बताया कि उन्हें कुछ दिनों से विनीत तिवारी (30) नाम के युवक के फेसबुक एकाउंट से अश्लील मैसेज मिल रहे थे। विनीत का पता युगांतर कॉलोनी, अवधपुरी का निकला।

वह रविवार दोपहर अपने पिता दिनेश और भाई कपिल के साथ उसके घर पहुंच गई। फेसबुक पर अश्लील कमेंट करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर मुकदमा दर्ज कर लिया। हर्षा ने आरोप लगाए कि विनीत ने उसके पूर्व मंगेतर शिवम शर्मा के कहने पर उसके फेसबुक पेज पर कमेंट किए हैं।

पहले से ही विवाद में
हर्षा 4 नवंबर, 2014 को बेहोशी की हालत में छोला मंदिर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में मिली थी। उसका कहना था कि शिवम ने उसे जूस में जहर पिलाकार मारने का प्रयास किया था। कई घंटे के ड्रामा के बाद अयोध्या नगर पुलिस ने हर्षा की शिकायत पर शिवम के खिलाफ शून्य पर मामला दर्ज किया था। शिवम व्यापमं फर्जीवाड़े के आरोपी सुधीर शर्मा के रिश्तेदार बताया जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!