कांग्रेस में महिलाएं करतीं हैं कंप्रोमाइज

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता चेरियन फिलिप ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव में टिकिट पाने के लिए कांग्रेस में महिलाओं को कंप्रोमाइज करना पड़ता है। याने बड़े नेताओं से यौन संबंध बनाने पड़ते हैं। एक समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के करीबी कहे जाने वाले फिलिप ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए ये आरोप लगाए हैं.  

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, कुछ दिनों पहले केरल के त्रिस्सूर में स्थानीय निकाय चुनावों में टिकट न दिए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन का जिक्र करते हुए फिलिप ने कहा- इस विरोध प्रदर्शन के मंच के पीछे से समर्थन देने वाली महिलाओं को चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने टिकट दे दिया। 

सबूत के साथ घटनाओं को उजागर करूंगा
इस बारे में फिलिप ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी तरह से महिला विरोधी बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा- 'मैंने उन नेताओं की पोल खोलने की कोशिश की है जो महिलाओं का अपमान करते हैं। मैंने उन लोगों के खिलाफ बयान दिया है जो महिला नेताओं का उत्पीड़न करते हैं। मैं नामों के साथ घटनाओं को उजागर करूंगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!