दिल्ली में इंटरव्यू के बहाने मथुर की लड़की का गैंगरेप

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। नौकरी की तलाश मेंं दिल्ली आई मथुरा की 19 वर्षीय लड़की के साथ एक प्लेसमेंट ऐजेंसी के संचालकों ने गैंगरेप कर डाला। आरोपियों ने उसे इंटरव्यू के बहाने अपने जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया, 'लड़की अपने माता-पिता के साथ अपने पैतृक शहर मथुरा में रहती है और पिछले सप्ताह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। वह लाजपत नगर में अपनी बड़ी बहन के घर में ठहरी हुई थी।' उन्होंने बताया, 'लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि नौकरी की तलाश में वह इंटरनेट के जरिये जुबैर से मिली।

जुबैर ने खुद को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक बताया और अच्छे वेतनमान पर उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसने उसे साक्षात्कार के लिए लक्ष्मी नगर आने को कहा।' मंगलवार को लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर लड़की जुबैर से मिली जहां से उसे इंटरव्यू के नाम पर इलाके में स्थित एक मल्टी की चौथी मंजिल पर फ्लेट में ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया, 'लड़की जब वहां पहुंची उससे पहले फ्लैट में दो अन्य आरोपी मौजूद थे। उसके बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर छोड़ दिया गया और घटना की जानकारी पुलिस में रिपोर्ट करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।'

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!