रीवा में आधीरात को फायरिंग, युवक की गंभीर घायल

Updesh Awasthee
रीवा। ट्रांसपोर्ट नगर में आधीरात को फायरिंग हो गई। बाइक पर आए शार्पशूटर्स ने सत्यप्रकाश रजक नामक युवक को टारगेट कर फायरिंग की। इस हमले में सत्यप्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है परंतु हालत नाजुक बनी हुई है।

खबर मिली है कि सत्यप्रकाश रजक नाम का युवक शुक्रवार देर रात को अपनी बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर गया था। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सत्यप्रकाश को बेहद करीब से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से सत्यप्रकाश बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यप्रकाश को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सत्यप्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है।

सत्यप्रकाश पर हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। अभी यह भी साफ नहीं हो सका है कि घायल इतनी रात को अपने घर से ट्रांसपोर्ट नगर क्यों आया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!