और सस्ता हो सकता है होमलोन: पढ़िए कैसे

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की रेपो दर में ०.५० प्रतिशत की बड़ी कटौती के बाद बैंकों में ब्याज दरों में कमी का सिलसिला जारी है। सार्वजनिक क्षेत्र के िंसडिकेट बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अलावा निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक ने शनिवार को अपनी प्रधान ब्याज दर अथवा आधार दर में कमी की घोषणा की हैं। इससे इन बैंकों के आवास और वाहन ऋण सहित सभी तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे। कुछ बैंकों ने इसके साथ ही विभिन्न अवधि की अपनी सावधि जमाओं पर भी ब्याज दरें कम की हैं। िंसडिकेट बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधार ब्याज दर में क्रमश: ०.२५ प्रतिशत और ०.३० प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने न्यूनतम ब्याज दर ९.९० प्रतिशत से घटाकर ९.६५ प्रतिशत कर दी है। नई दर १२ अक्टूबर से प्रभावी होगी। िंसडिकेट बैंक ने भी अपनी आधार दर ०.३० प्रतिशत घटाकर ९.७० प्रतिशत कर दी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधार दर ०.२५ प्रतिशत घटकर ९.७० प्रतिशत रह गई। इसकी नई दर ८ अक्टूबर से प्रभावी होगी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी आधार दर ०.३५ प्रतिशत घटाकर ९.६५ प्रतिशत कर दी। बैंक ने कहा कि नई दर ५ अक्टूबर से लागू होगी। एक अन्य सरकारी बैंक, इंडियन बैंक ने भी अपनी आधार दर ०.३० प्रतिशत घटाकर ९.६५ प्रतिशत कर दी जो ७ अक्टूबर से प्रभावी होगी। बैंकों की आधार ब्याज दर वह दर होती है, जिससे कम पर बैंक कोई भी कर्ज नहीं दे सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!