अब भी धधक रहा है खरगोन, 5वें दिन पथराव, आगजनी

खरगोन। कर्फ्यू लगाए 5 दिन हो गए लेकिन हालात अब भी नियंत्रण में नहीं आ पाए हैं। 5वें दिन फिर पथराव हुआ, आगजनी भी हुई और पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी दागे।

खरगोन में मंगलवार को कर्फ्यू में छह घंटे की ढील गई। इस दौरान शहर में हालात सामान्य रहे लेकिन शाम होते-होते बिस्टान रोड़ पर नहर के पास के कुछ हिस्से मे पथराव हो गया। करीब दो घंटे बाद सुरती नगर में उपद्रवियों ने एक कार में आग लगा दी। आगजनी की घटना के बाद हालात एक बार फिर बिगड़ गए। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया गया।

खरगोन में रावण दहन के बाद भड़की हिंसा के बाद 22 अक्टूबर की रात को शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। तब से लोग घरों में कैद हैं। सारे काम धंधे चौपट हो गए हैं, लोगों के पास खाने को अनाज तक नहीं बचा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!