भिंड। 75 साल के एक वयोवृद्ध नागरिक ने अपने ही पड़ौस में रहने वाली एक महिला को बंधक बनाकर रेप कर डाला और फरार हो गया।
मामला जिले के गोरमी तहसील के नजदीक एक गांव का है। जहां मंगलवार को एक महिला के घर में 75 वर्षीय बुजुर्ग जबरन घुस आया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।