अमित शर्मा/लाड़कुई। सलकनपुर में माता के दर्शन के लिये उमड़ा भक्तो का सैलाब, घट स्थापना के साथ माॅ विजयासन धाम सलकनपुर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ नायक बाबा की पूजा अर्चना कर शुरू किया गया।
नवरात्रि पहले दिन मंगलवार को माॅ विजयासन के दरबार में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पहुॅचकर माता के दर्शन किए जो संख्या छट के दिन एक लाख के करिब हो गई। पैदल आने वाले माता के भक्तों के लिये लाड़कुई, नसरूल्लागंज, रेहटी से सलकनपुर, रेहटी से सेमरी, सलकनपुर से बुधनी मार्ग पर माता के भक्तो ने स्थान-स्थान पांडाल सजा रखे है। पैदल आने वाले भक्तों को फलाहार, मट्ठा, चाय, ठंडा पानी के साथ विश्राम की व्यवस्था कराई जा रही है। नवरात्र में भक्तो के लिये माता का दरबार 24 घंटे खुला रहता है।
ये व्यवस्थाएॅ है
प्रशासन द्वारा सलकनपुर देवीधाम पर व्यवस्थाए बनाए रखने के लिए 200 से अधिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान तैनात किए है। अस्थाई पुलिस थाना बनाया गया है। पुलिस व प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी दस दिवससीय मेले के दौरान यहाॅ व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। घटना-दुर्घटनाओं से निपटने के लिये दो 108 एंबुलेंस, चिकित्साकीय दल को यहाॅ तैनात किया गया है।

