मध्य प्रदेश मानसून: घने काले बादलों की बटालियन आ रही है, जानिए कब तक पहुंच जाएगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 जुलाई 2026
: आधे मध्य प्रदेश में उमस के कारण ऐसा लग रहा है जैसे गर्मी का मौसम चल रहा है, लेकिन जनता की बात नहीं, क्योंकि राहत की बारिश होने वाली है। बंगाल की खाड़ी से घने काले बादलों की एक बटालियन आ रही है। बहुत जल्दी झमाझम बारिश होने वाली है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभी मानसून थोड़ा सुस्ता रहा है, 15 जुलाई तक ये लुका-छिपी चलती रहेगी। 16 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा और महीने के आखिर तक खूब पानी बरसेगा। प्रदेश में अब तक औसतन 9.5 इंच (241.8 मिलीमीटर) पानी गिर चुका है, जो कि पूरे सीजन के कोटे का करीब 25 प्रतिशत है। अगर पिछले सालों से तुलना करें, तो हम 1% की बढ़त पर चल रहे हैं।

कहाँ ज्यादा, कहाँ कम:
देवास वालों की तो निकल पड़ी है! वहां सामान्य से 102% ज्यादा (करीब 18 इंच) बारिश हो चुकी है।
वहीं आलीराजपुर वाले अभी भी बादलों की बाट जोह रहे हैं, वहां सामान्य से 74% कम यानी सिर्फ सवा दो इंच पानी ही गिरा है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 15% ज्यादा पानी गिरा है, जबकि पूर्वी हिस्सा अभी 14% पीछे चल रहा है।

कौन से जिले हैं पानी-पानी और कौन से प्यासे?

खुशहाल जिले (सामान्य से ज्यादा बारिश): आगर-मालवा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, छिंदवाड़ा और सीहोर जैसे जिलों में इंद्र देव मेहरबान हैं।
इंतज़ार वाले जिले (सामान्य से कम बारिश): जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, रायसेन और शिवपुरी जैसे इलाकों में अभी और पानी की दरकार है।

तो भइया, छाता तैयार रखिये, क्योंकि 16 तारीख से मानसून फिर से अपनी रफ़्तार पकड़ने वाला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!