आजाद अध्यापक संघ का ऐलान: हम तो अकेले चलेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र में बेवक्त रोक दिया गया अध्यापक आंदोलन अब वापस खड़ा नहीं हो पा रहा है। आंदोलन के आखरी दिन मोर्चा संयुक्त था, परंतु अब बिखरा बिखरा सा दिखाई दे रहा है। कारण कुछ भी हों परंतु नतीजा एक ही है। अंतत: आजाद अध्यापक संघ ने तय किया है कि वो एक बार फिर अकेले ही आगे बढ़ेंगे। जो साथ आए उनका स्वागत है, ना आए तो कोई नाराजगी नहीं।

आजाद अध्यापक संघ के महासचिव ने बयान जारी किया है कि आजाद अध्यापक संघ की इन्दौर बैठक में निर्णय हुआ है कि हम नही रूकेंगे। संयुक्त मोर्चा में जो हमें साथ दे रहा है उनके साथ ही हम आगे बढ़ेंगे , आश्वासन नही आदेश चाहिए। आजाद अध्यापक संघ के उन पदाधिकारियों को भी संघ से निश्कासित किया जाएगा जो संघीय मर्यादाओं के विपरीत आचरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी हमें सभाओं से आश्वासन नही चाहिए हम आ रहे है भोपाल। लाखों अध्यापकों को आपसे बात करना है, आप सिर्फ इतना बता दो कि आप हमें हमारा हक दे सकते हो या नही ।
जय हिन्द।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!