TWITTER पर तसलीमा की शादी...

Updesh Awasthee
बांग्लादेश की निर्वासित और विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो अपनी किसी किताब के कारण नहीं बल्कि शादी के एक प्रस्ताव के कारण चर्चा में हैं जो उन्हें TWITTER पर मिला। तसलीमा को ट्विटर पर मोहम्मद मसूद आलम नाम के एक शख्स ने शादी का ऐसा प्रस्ताव दिया जिससे तस्लीमा काफी भड़क गईं।

मसूद ने तसलीमा को लिखा था, 'मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं और तुम्हें सुरक्षा भी दूंगा. करोगी? इस प्रस्ताव पर तसलीमा बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने मसूद को जवाब में लिखा, 'सुरक्षा के लिए मैंने एक कुत्ता पाल रखा है।'

तसलीमा के इस जवाब के बाद कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इस जवाब के लिए तसलीमा की तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में लिखा कि यूं भी शादी के बाद आदमी की जिंदगी कुत्तों जैसी ही हो जाती है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!