इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक संचालक कृषि परीक्षा 2013 को निरस्त करने की अभ्यर्थियों की मांग पीएससी प्रबंधन ने खारिज कर दी है। अभ्यर्थियों की मांग थी कि परीक्षा में गलत पूछे गए 20 सवालों को आधार बनाते हुए परीक्षा निरस्त करने की जाए। जबकि पीएससी प्रबंधन ने निर्णय ले चुका है कि इन 20 प्रश्नों को हटाकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। है।
दरअसल इसी साल मई में हुई सहायक संचालक कृषि परीक्षा में पूछे गए 20 सवाल तकनीकी तौर पर गलत पाए गए थे। लेकिन पीएससी प्रबंधन ने पूर्व की तरह ही परीक्षा निरस्त करने के बजाय रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू की तो अभ्यर्थी भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों के साहित्यों से प्रश्न-पत्र तैयार कर फर्जीवाड़ा किया गया है। इसलिए तत्काल परीक्षा निरस्त की जाना चाहिए।
मॉडल आंसर शीट में 15 जवाबों पर उठे थे सवाल
दरअसल पीएससी ने मॉडल आंसरशीट जारी की थी। उस पर सवाल उठने के बाद 15 सवाल निरस्त कर दिए गए। इस आधार पर रिजल्ट घोषित करने की तैयारी थी। लेकिन अभ्यर्थियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों ने पांच अन्य सवालों को भी गलत बताया है।

