30 सितम्बर सरकारी बंद के लिए 80% कर्मचारियों का समर्थन

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा किये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के अगले चरण में प्रदेश के कर्मचारी 30 सितम्बर को एक दिवस का सामूहिक अवकाश लेने जा रहे है जिसके चलते सरकारी दफतरों में काम बंद रहेंगा। आंदोलन की तैयारी को लेकर संभागवार बैठकों का सिलसिला जारी है।

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि भोपाल में देर रात तक भोपाल, होंषगाबाद, एवं उज्जैन संभाग के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें बताया गया कि इन संभागों के कर्मचारियों ने सामुहिक अवकाष के आवेदन पत्र भरकर इकटठा कर लिये है । लगभग 80 प्रतिषत कर्मचारियों के अवकाष आवेदन पत्र भर लिये गये है । आज जबलपुर संभाग की बैठक जबलपुर में हो रही है। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अरूण द्विवेदी,महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, डा. सुरेष गर्ग, विजय रघुवंषी,राजेन्द्र सिंह यादव,मेहरवान सिंह पवार, डी.एस. राय, आदि ने भाग लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!