भोपाल। सतना मप्र के एक दंपत्ति बेंगलुरू में सड़क हादसे का शिकार हो गए। वो बाइक से ला रही थी। बाइक गड्ढे में फिसल गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चला रहे पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर डाली। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी।
दरअसल बेंगलुरु के मराथली में ओआरआर फ्लाइओवर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ओमप्रकाश त्रिपाठी पत्नी स्तुति पांडे त्रिपाठी को बाइक पर बैठा कर ले जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर एक गड्ढे के कारण उनकी बाइक फिसल गई और स्तुति नीचे गिर पड़ीं। रोड पर गिरने और हेलमेट न पहने होने के कारण स्तुति के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने ओम प्रकाश के खिलाफ 'डेथ बाय नेग्लिजेंस' का केस दर्ज कर लिया।
ओम प्रकाश पर दर्ज हुआ ये मामला अपने आप में पहला है। इससे पहले कभी भी इस तरह के हादसे में ऐसा मामला दर्ज नहीं किया गया।

