भोपाल। कल ही शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में कलेक्टर और एसपी को चेतावनी जारी की थी कि यदि कहीं बारूद में ब्लास्ट हुआ तो दोनों अधिकारी जिम्मेदार होंगे और आज नीमच व छतरपुर में ब्लास्ट हो गए।
बताया जा रहा है कि छतरपुर के शुक्लाना मोहल्ले के ग्वाल मंगला इलाके में तालाब के किनारे तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। जिसे सुनकर आसपास के रहवासी सहम गए और काफी देर बाद बाहर निकले। जहां एक अस्थाई आवास बिखरा पड़ा था। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि तालाब के किनारे बनी हुई अस्थाई झुग्गी में यह तेज धमाका हुआ है। लोगों की मानें तो यह धमाका किसी विस्फोटक सामग्री से हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां तालाब के आसपास कुएं की खुदाई का काम भी चल रहा है। संभवत: खुदाई के लिए लाए गए विस्फोट जिलेटिन की छड़ों की वजह से यह हादसा हुआ है।
नीमच में 15 फीट दूर तक बिखरे के लाशों के लोथड़े
नीमच ब्लास्ट में उदेराम (35) व पत्नी नर्मदा बाई (25) के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि शव के टुकड़े 15 फीट इलाके में बिखरे पड़े थे।

