सेवा मेँ,
श्रीमान् आयुक्त महोदय,
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल (म.प्र)
विषय:-एम शिक्षा मित्र एप उपस्थिति के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में ।
सन्दर्भ:- लोक शिक्षण संचालनालय का पत्र क्रमांक/कंप्यूटर/ई अटे/05/2015/165 भोपाल दिनांक. 01/09/2015
महोदय् ,
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन हॆ कि उपरोक्त संदर्भित पत्र के माध्यम से श्रीमान के आदेश द्वारा दिनांक 03/09/2015 से प्रदेश में एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से शिक्षकों की ई अटेण्डेण्स स्कमल शिक्षा विभाग के अधीन समस्त कार्यालयोे स्कुलो मे प्रायोगिक रूप मे लागू की जाकर दिनांक 25/09/2015 से अनिवार्य किया जा रहा है। क्या उक्त ई अटेण्डेण्स संविदा शिक्षकों पर भी लागू होगी ?
जबकि संविदा शिक्षको को शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग की तरह न तो अवकाश प्राप्त होते हॆ एवं न ही उनके बराबर वेतन । एसी परिस्थितियो मे डाटा बेलेन्स एवं एन्ड्रोइड मोबाइल की व्यवस्था उनके लिये कठिन होगी।
अतः श्रीमान से निवेदन हॆ कि संविदा शिक्षकों की परिस्थितियों एवं कठिनाईयों को दृष्टिगत रखते हुए एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से उनकी अटेण्डेण्स को उनके संविलियन तक स्थगित रखा जावे। यही प्रार्थना हॆ ।
धन्यवाद ।
निवेदक
समस्त संविदा शाला शिक्षक वर्ग 1,2,3
जिला दमोह
मध्यप्रदेश

