भाजपा विधायक ने CEO की दीं गालियां, हत्या की धमकी

Updesh Awasthee
भोपाल। पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ते जा रहे हैं। मौका मिलते ही एक पक्ष दूसरे पर टूट पड़ता है। टीकमगढ़, पन्ना, उज्जैन और ऐसी लम्बी लिस्ट में ताजा मामला भोपाल से जुड़ रहा है। यहां भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला पंचायत के सीईओ पीसी शर्मा को फोन पर जमकर गालियां दीं ओर जान से मारने की धमकी भी। सीईओ ने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

सूत्रों के मुताबिक ग्राम नांदनी के शौचालय युक्त होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सरपंच ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया था। इसकी जानकारी सीईओ ने उन्हें नहीं दी। सरपंच ने विधायक को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस बात पर विधायक रामेश्वर शर्मा भड़क गए। उन्होंने बुधवार दोपहर को सीईओ को फोन लगा कर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने सीईओ को हटाने और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अपशब्द भी कहे। सीईओ ने इसकी जानकारी तुरंत कलेक्टर और वल्लभ भवन में संबंधित अफसरों को दी।

मुझे जानकारी क्यों नहीं दी
नांदनी गांव में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी न देने पर मैंने सीईओ से आपत्ति जताई थी। सीईओ का कहना था कि मैं शहर में नहीं था। मंगलवार सुबह ही वापस लौटा। मैंने यह कार्यक्रम तय नहीं किया। सवाल यह है कि उनकी जानकारी के बिना कैसे कार्यक्रम तय और आयोजित किया जा सकता है। साथ ही मैंने शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत बंद पड़े नलों की जांच के संबंध में सीईओ से जानकारी मांगी थी। इस दौरान न अपशब्द कहे और न ही कोई धमकी दी। अगर भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में पूछना बदतमीजी है तो यही सही।
रामेश्वर शर्मा, विधायक
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!