आतिथ्य आग्रह कर रहे युवक की हत्या

Updesh Awasthee
नसरुल्लागंज। यहां हुए एक हत्याकांड का एक अजीब कारण सामने आया है। मृतक और आरोपी दोनों रिश्तेदार हैं एवं मृतक ने आरोपी की इच्छा के विरुद्ध उसकी पत्नी को अपने यहां अतिथि बना रखा था। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं। आरोपी अपनी पत्नी को वापस घर ले जाना चाहता था जबकि मृतक उसे कुछ दिन और रुकने का आग्रह कर रहा था।

मंडी पुलिस के अनुसार ग्राम रफीकगंज निवासी लक्ष्मीनारायण परमार और ग्राम कौडिया छीतू निवासी राकेश परमार आपस में साढू भाई है। रक्षाबंधन पर राकेश की पत्नि साढू भाई लक्ष्मीनारायण के घर आई थी। मंगलवार की रात नौ बजे के करीब राकेश अपनी पत्नि को लेने लक्ष्मीनारायण के घर पहुॅचा था। इस दौरान दोनो साढू में आनपस में कहासुनी हो गई थी। लक्ष्मीनारयण ने राकेश की उसकी बीवी को बाद में ले जाने की बात कही थी। इसी बात पर राकेश का गुस्सा बढ़ गया और उसने सब्जी काटने के चाकू से लक्ष्मीनाराणय पर हमला कर दिया। जिससे लक्ष्मीनारायण की जिला अस्पताल में इजाल के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान विवाद की सूचना पर मौके पर ही स्थानीय लोग आ गए थे। जिन्होने हत्या करने वाले राकेश को दबोचते हुए पुलिस के हवाले कर दिया था। मंडी पुलिस ने हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!