नहर में बहती मिली हाथ-पैर कटी लाश

Updesh Awasthee
अमित शर्मा/लाड़कुई। पुलिस ने नगर से छह किलोमीटर दूर स्थित नहर से बोरी में बंद एक युवक की हाथ-पैर कटी लाश बरामद की है। लाश को देखने पर लगता है कि पांच से छह दिन पुरानी हैं, लेकिन किसकी है पता नहीं चल पाया है।

बुधवार को नहर में एक बोरी पडे़ होने की सूचना पुलिस के पास पहुंची थी। बोरी से तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर नसरूल्लागंज टी आई अनिल त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल लवेश कुमार मौके पर पहुंचे और नहर से बोरी निकाली। बोरी से एक युवक की हाथ-पैर कटी लाश मिलने के साथ ही गर्दन पर भी हथियार से हमले के निशान नजर आ रहे थे। इसके साथ ही लाश पूरी तरह से क्षत-विक्षत होकर सड़ चुकी थी।

प्रथम दृष्टया ही लाश पांच से छह दिन पुरानी लग रही थी । मृतक हाट लाइन लिखी बनियान और काले काॅलर की शर्ट पहने हैं। पुलिस ने शिव पोस्टमार्टम के लिए नसरूल्लागंज अस्पताल के बाद भोपाल भेजा हैं। टीआई अनिल त्रिपाठी ने बताया कि लाष की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी सूचित किया गया हैं। मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने उद्देश्य से इस तरह फेंक दिया होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!