मेहमानों से कराया जाता था नेपाली महिलाओं का रेप

Updesh Awasthee
गुड़गांव। एक एनजीओ की सहायता से यहां स्थित सऊदी अरब सरकार के एक फ्लेट से 2 नेपाली महिलाओं को मुक्त कराया गया है। आरोप है कि राजनयिक ने इन दोनों महिलाओं को बंधक बनाकर रखा था। महिलाओं का कहना है कि अधिकारी खुद तो उनसे रेप करता ही था, साथ ही आने वाले मेहमानों से भी उनका रेप कराया जाता था।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश ने बताया कि पीड़िताओं का आरोप है कि उन्हें पहले सऊदी अरब के जेद्दाह ले जाया गया जहां उनसे घरेलू काम कराया गया और वहां भी उनसे बलात्कार किया गया।

महिलाओं के अनुसार कुछ समय पहले उन्हें गुड़गांव के इस फ्लैट में लाया गया जहां उस परिवार के मेहमानों ने भी उनसे बलात्कार किया। इस फ्लैट को दिल्ली स्थित सऊदी दूतावास ने किराए पर ले रखा है।

राजेश ने कहा है कि एक नई घरेलू सहायिका उस फ्लैट पर गई थी और उसने इन दोनों महिलाओं की दुर्दशा देखी एवं वह वहां से चली गई। उस घरेलू सहायिका ने एक एनजीओ को इसकी खबर दी जिसने पुलिस में सूचना दी। गुड़गांव पुलिस ने डीएलएफ फेज ।। में उस फ्लैट पर छापा मारा एवं महिलाओं को मुक्त कराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!