दिग्विजय सिंह की लवमैरिज सम्पन्न: राजाजी अमेरिका में

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी हो गई है। यह शादी पिछले महीने चेन्नई में हुई और फिलहाल दिग्विजय सिंह अमेरिका में हैं। उनकी पत्नी भी अपने आफिस से छुट्टी पर हैं। यह शादी बड़े ही गुपचुप तरीके से सम्पन्न हुई। दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्यों किया यह तो उनका आने वाला ट्विट ही बताएगा। बता दें कि लास्ट ईयर दिग्विजय सिंह एवं अमृता सिंह की कुछ प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय फिलहाल अमेरिका में हैं। सूत्रों के मुताबिक दिग्विजय के करीबियों ने शादी की पुष्टि की है। राज्यसभा टीवी में पत्रकार अमृता राय की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। संडे एक्सप्रेस को राज्यसभा टीवी के स्टाफ ने बताया कि अमृता छुट्टी पर हैं। 

आपको बता दें दिग्विजय सिंह ने अप्रैल 2014 में अमृता और अपनी निजी तस्वीरें लीक होने के बाद 44 साल की अमृता के साथ रिश्ते की बात स्वीकार की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, '' अमृता और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है। जैसे ही इस पर कोई फैसला होता है हम इस रिश्ते को औपचारिक नाम दे देंगे।''

इसके बाद अमृता राय ने भी ट्विटर पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा था, '' मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं और हमने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी है। इसके बाद ही मैंने दिग्विजय सिंह से शादी का फैसला किया है। ''

दिग्विजय सिंह की पत्नी की 2013 में लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। दिग्विजय सिंह के चार बेटी और एक बेटा है। इस रिश्ते के उजागर होने के बाद दिग्विजय सिंह के परिवार में खासा तनाव पैदा हो गया था। हालात यह बन गए थे कि यह तनाव सार्वजनिक तौर पर दिखाई देने लगा था। छोटे भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी ने तो सार्वजनिक बयान भी जारी​ किए थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!