शिवराज सिंह को सीरियल किलर बताया

Updesh Awasthee
श्योपुर/विजयपुर। मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीरियल किलर बताया है। उन्होंने व्यापमं और पेटलावद जैसे मामलों में मारे गए लोगों के लिए सीएम को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाए कि इन हत्याओं के पीछे शिवराज का हाथ है।

इस दौरान चौधरी ने कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार ने व्यापमं जैसे महाघोटाले के माध्यम से लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया। साथ ही अब प्रदेश में कभी व्यापमं में तो कभी पेटलावद में सैकड़ों मौतें हो रही हैं, ये सब शिवराज सिंह चौहान करवा रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश केा जलियावाला बाग बना रखा है। कुणाल ने कहा कि किसानों की फसलें सूख रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार नहरी पानी को लेकर उदासीन है। इस मामले को हम जोर-शेार से उठाएंगे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!