जो ABVP को चंदा ना उसे बदनाम करते हैं: एमजीएम कॉलेज

Updesh Awasthee
मुरैना। एमजीएम कॉलेज प्रबंधन ने भाजपा के कथित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर जबरन चंदा वसूली का आरोप लगाया है। प्रबंधन का कहना है कि एबीवीपी के नेता आए दिन चंदा मांगने आ धमकते हैं, जो कॉलेज इन्हे चंदा नहीं देता, उसे बदनाम करते हैं। उसके सामने प्रदर्शन करते हैं। जो चंदा दे दे, उसके सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। 

दरअसल एमजीएम कॉलेज में बीएससी की परीक्षाएं चल रहीं हैं। इसी दौरान एबीवीपी के नेता वहां जा धमके और सामूहिक नकल का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। 

कॉलेज प्रबंधन का आरोप हैं कि, एबीवीपी के छात्र अक्सर चंदा मागते हैं। जो कॉलेज उन्हें चंदा नहीं देते हैं, उनको एबीवीपी इसी तरीके से बदनाम करती है। 

प्रशासन के आला अधिकारियों की मानें तो कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा की सूचना जिला प्रशासन को नहीं थी, जिससे यही साफ जाहिर हो रहा है कि यह सब प्रबंधन की मिली भगत के चलते हो रहा था। अफसरों का कहना है कि अपनी गलती छुपाने के लिए कॉलेज प्रबंधन एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चंदा मांगने का आरोप लगा रहा है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!