धार अस्पताल में चूहों ने नवजात शिशु को कुतर डाला

Updesh Awasthee
धार। जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक नवजात बच्चे को अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते चूहे ने नोंच डाला। मामला उजागर होते ही चिड्रन वार्डन की केयर टेकर को ड्यूटी से हटाकर और स्टाफ नर्स को निलंबित कर प्रबंधन ने अपन पल्ला झाड़ लिया है।

दरअसल, धार के एक प्राइवेट अस्पताल में एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। नवजात की हालत नाजुक होने के कारण उसके माता-पिता जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर चले गए। जिला अस्पताल में चिल्ड्रन वार्ड में नवजात को भर्ती किया गया।

जहां पिछले कुछ दिनों से उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान नवजात को रात्रि के समय चूहे ने नोच डाला। जैसे ही इस बात की खबर अस्पताल प्रबंधन को लगी, उसने नवजात को जिला अस्पताल के ही एससीएनयू वार्ड में भर्ती करा दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, नवजात की हालत अब सामान्य बताई जा रही है. वहीं, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन यह मानने को तैयार नहीं कि नवजात को चूहे ने नोचा है, बल्कि उनके मुताबिक चूहा बच्चे के ऊपर से निकला और इसी दौरान नवजात के चेहरे पर चूहे के पैरों से रगड़ लग गई।

हालांकि, उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिल्ड्रन वार्ड की केयर टेकर आशा राठौर को सेवा से पृथक कर दिया है. साथ ही स्टाफ नर्स सोनाली भिडे को भी निलंबित कर दिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!