नरसिंहपुर में वेयर हाउस की दीवार गिरी, 7 मजदूरों की मौत

Updesh Awasthee
नरसिंहपुर। गाडरवारा तहसील के ग्राम सालीचौका से लगे डांग गांव में निर्माणाधीन वेयरहाउस की दीवार गिरने से कार्य कर रहे एक दर्जन से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इसमें से सात की मौत हो गई है।

घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया हैं वहीं वेयर में मलबे की खुदाई कराई जा रही है जिससे पता चल सके कि कोई और मजदूर तो नहीं दबा है। घटना के बाद अस्पताल और घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ है।

अब तक मृतकों और घायलों के नामों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस भी जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि कार्य करने के लिए कुछ श्रमिक बाहर से आए थे और कुछ श्रमिक जो हरिजन वर्ग से हैं वह स्थानीय है। वेयरहाउस स्थानीय व्यापारी मनीष राय का बताया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!