भोपाल से 2 नाबालिगों का अपहरण

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 2 नाबालिगों के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पहला मामला कमला नगर क्षेत्र से है जबकि दूसरा गांधीनगर से आ रहा है।

कमला नगर इलाके स्थित आराधना नगर में रहने वाले एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। मंगलवार को मिली इस सूचना के अनुसार आकाश (उम्र 17 साल) 23 सितंबर को लापता हुआ था। लगातार खोज और जांच के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात अपहरण का मामला दर्ज कर आकाश की तलाश शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले के तहत गांधीनगर इलाके से भी एक 12 वर्षीय किशोरी का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। जानकारी के अनुसार किशोरी का अपहरण उसके घर के बाहर से किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!