सागर के 2 बैंक मैनेजर्स के खिलाफ FIR: किसानों से जालसाजी

Updesh Awasthee
सागर। फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बंडा के दलपतपुर गांव के किसानों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर टीके पराते व वर्तमान ब्रांच मैनेजर आरके बंसोड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

किसानों का आरोप है कि बैंक मैनेजर उनके खातों से राशि निकालकर प्राइवेट बीमा कंपनी चोला आरोग्यम से बीमा करवा रहे थे और पॉलिसियां भी नहीं दे रहे थे। किसान राजेश जैन ने बताया कि उन्होंने इस फर्जीवाड़े की शिकायत सितंबर 2014 में की थी। लेकिन बैंक अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। फिर हम हाईकोर्ट गए तब कोर्ट के दखल के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करना पड़ी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!