स्टार इंडिया के Ex. CEO की वाइफ अरेस्ट

Updesh Awasthee
स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्नी इंद्राणी मुखर्जी को वर्ष 2012 में हुई बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई की खार पुलिस के डीसीपी के मुताबिक, इंद्राणी मुखर्जी से पुलिस इस बाबत पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में इंद्राणी की बहन शीना बोरा का शव रायगढ़ से बरामद किया गया था। वह मुंबई में रहती थीं और एकाएक गायब हो गईं।

मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने इंद्राणी को वर्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उसे शीना बोरा की हत्या के मामले में कुछ नए सबूत मिले हैं। इन सबूतों से ऐसा लग रहा है कि इंद्राणी अपनी बहन के अपहरण और उसकी हत्या में शामिल थीं।
indrani 1
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!