जांच करने आया पुलिसकर्मी पैसे चुरा ले गया

Updesh Awasthee
महू/इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र के टोल पर सोमवार रात हुए उत्पात में धार जिले के धरमपुरी विधायक कालूसिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के समय विधायक के बुलाने पर पहुंची पुलिस टीम का एक पुलिसकर्मी पैसे चुराकर ले गया। उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

टोलनाके पर जो पुलिसकर्मी विवाद रोकने के लिए आए थे, उनकी कारगुजारी भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस बूथ में तोड़-फोड़ हुई थी वहां जांच करने के लिए एक पुलिस कर्मी अंदर घुसा और उसने पहले यहां-वहां देखा बाद में टोल कलेक्शन बॉक्स से कुछ पैसे निकाल कर जेब में रखे लेकिन जब उसका फिर भी मन नहीं माना तो पूरा गल्ला ही लेकर बाहर निकल गया।

चोरों की परछाई तक पहचान लेने वाले पुलिस अधिकारी इस पुलिसकर्मी को पहचान नहीं पा रहे हैं। जबकि लोगों का कहना है कि यह मानपुर पुलिस थाने का ही एक जवान है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!