ग्वालियर। मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ ने जूनियर अफसरों को आईएएस बनाने का विरोध करते हुए कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को ज्ञापन सौंपा। संघ के संभागीय अध्यक्ष डॉ. केके शर्मा ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को 23-24 साल की सेवा के बाद भी पदोन्नति (आईएएस में) नहीं मिल पा रही है। वहीं सरकार कुछ जूनियर अफसरों को पदोन्नत करना चाहती है। ज्ञापन सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार व सचिव संघ लोक सेवा के नाम पर दिया गया। इस दौरान एडीएम शिवराज सिंह वर्मा, अपर कमिश्नर नगर निगम संदीप माकिन, अपर कलेक्टर तरुण भटनागर, एसडीएम अखिलेश जैन आदि मौजूद थे।
जूनियर SAS को IAS अवार्ड का विरोध
8/26/2015 10:11:00 AM
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags

