लव जिहाद इस्लाम का दोहरा अस्त्र है: योगी आदित्यनाथ

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। गोरखपुर से भाजपा सांसद और गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लव जिहाद इस्लाम का दोहरा अस्त्र है। इसे रोकने के लिए हिन्दुओं को अमीरी गरीबी और ऊंच-नीच का भेद भूलना होगा।

बघरा में ब्रह्मचारी यशवीर महाराज के योग साधना यशश्वीराश्रम में आयोजित संकटमोचन मनोकामना महायज्ञ में पूर्णाहुति के अवसर पर आए योगी आदित्यनाथ ने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि आईएसआईएस ऐसा आतंकी संगठन है जो लोगों को पकड़कर उनका गला रेत रहा है हलाल कर रहा है, लेकिन किसी मौलवी की ऐसी हिम्मत नहीं कि उसके खिलाफ फतवा जारी कर सके।

सांसद ने कहा कि लव जिहाद रोकने के लिए अपनी बेटियों को समझाओ। लव जिहाद के नाम पर आबादी बढ़ाई जा रही है। जिस लड़की को बहकाया जाता है, उसे इस्लाम कबूल कराया जाता है। यदि गैर मुस्लिम लड़का किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम करता है उसे भी शादी से पूर्व इस्लाम कबूल कराया जाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!