3 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल/डीजल

Updesh Awasthee
नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें दो से तीन रुपये तक कम हो सकती हैं। कल तेल कंपनियों की बैठक है और इसमें कीमत कम करने पर फ़ैसला लिया जा सकता है।

इससे पहले तेल कंपनियों ने 15 अगस्त को पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में एक रुपये 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती का एलान किया था। 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत 50.68 डॉलर प्रति बैरल थी। वहीं इस हफ़्ते में क्रूड ऑयल की कीमत घटकर 44.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इसी वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का निर्णय ले सकती हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!