अरेरा कॉलोनी में डॉक्टर को लूटा

Updesh Awasthee
भोपाल। अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाले डेंटिस्ट अखिलेश जैन पर घर के सामने ही तीन लुटेरों ने चाकू से हमला कर दिया। लुटेरे जैन को घायल कर उनकी होंडा सिटी कार, मोबाइल छुड़ा कर भाग गए। डाॅ. जैन वह अपनी बेटी को कोचिंग छोड़ने एमपी नगर जा रहे थे।

घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। उन्हें घायल अवस्था में भोपाल फ्रेक्चर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में एसपी अंशुमान सिंह समेत पुलिस अमला पहुंचा। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

अखिलेश जैन डेन्टिस्ट हैं। इनका क्लिनिक जवाहर चौक पर है और वह घर पर भी मरीजों को देखते हैं। सुबह 9.30 बजे एक व्यक्ति उनके घर अपना नंबर जानने आया था। इससे लगता है कि रेकी करने के बाद यह वारदात की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!