मल्लिक बने प्रदेश के बेस्ट क्लेक्टर

Updesh Awasthee
कोटा। कार्य के प्रति समर्पण और ईमानदारी के बलबूते पर झालावाड़ के जिला कलेक्टर विष्णु चरण मल्लिक को 69वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से बेस्ट जिला क्लेक्टर के सम्मान से नवाजा गया।

कोटा में हुए राज्यस्तरीय 69वें स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रशस्ति पत्र देकर मल्लिक को सम्मानित किया। मल्लिक उड़ीसा के रहने वाले हैं और राजस्थान कैडर के 2007 के बैच के आईएएस हैं। मल्लिक को उनके कार्य के प्रति समर्पण के चलते ही सीएम के गृह जिले में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

गौरतलब है कि विष्णु चरण मल्लिक उस वक्त भी चर्चा का विषय रहे थे जब 2007 में उड़ीसा के एक छोटे से गांव में इस गुदड़ी के लाल ने कमाल करते हुए आईएएस में देश भर में 11वीं रैंक हासिल की थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!