भोपाल-बैतूल मार्ग बंद, नदियों में बाढ़

Updesh Awasthee
बैतूल। जिले में सोमवार शाम बारिश का जो दौर शुुरू हुआ तो अभी तक थमा नहीं है। पिछले बारह घंटे में सुबह तक जिले में 77 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी थी और सबसे ज्यादा भैंसदेही व शाहपुर ब्लॉक में पानी बरस रहा है। शाहपुर की सूखी नदी व धार और अम्बोरा नदी में बाढ़ आने से बैतूल का भोपाल व मुलताई से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है।

काफी समय बाद जिले में एकबार फिर बारिश का क्रम शुरू हुआ है। आज सुबह समाप्त हुए बारह घंटे में शाहपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 121 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी तो भैंसदेही ब्लॉक में भी 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी थी। शहर में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

नदियां उफान पर
शाहपुर औऱ भौरा में सूखी नदी और धार में बाढ़ आ गई है। इससे बैतूल-भोपाल मार्ग बंद हो गया है। अम्बोरा नदी भी उफान पर है जिससे मुलताई-मासोद मार्ग से आवागमन रोक दिया गया है। नांदिया घाट पर जलस्तर बढ़ने से सारणी-चोपना मार्ग भी बंद कर दिया गया है।

अलर्ट घोषित, स्कूल बंद
बाढ़ की स्थिति बनने के बाद अब जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। बाढ़ग्रस्त नालों व रपटों से आवाजाही न करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!