पुलिस अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाई

Updesh Awasthee
इंदौर। प्रजापत नगर में रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगा ली। फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चला है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार अंजु पिता शिव मिश्रा ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता खजराना थाने में सब इंस्पेक्टर हैं। रात 12 बजे जब वह बाहर नहीं निकली तो परिवार वाले अंदर के कमरे में पहुंचे, वहां अंजु फांसी के फंदे पर लटकी थी। पास ही एक सीढ़ी थी, जिस पर चढ़कर उसने फांसी लगाई। कुछ महीनों बाद ही उसकी सगाई होने वाली थी। उसने आत्महत्या क्यों की यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!