कर्मचारी आंदोलन: भोपाल में गेटमीटिंग शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण द्विवेदी एवम प्रांतीय महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की संघ द्वारा प्रदेश भर में कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे चरणबध आंदोलन के पांचवे चरण में कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के शासकीय कर्मचारी  की 23 अगस्त को भोपाल में आयोजित महारैली में कर्मचारियों की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए के भोपाल जिले के विभिन्न कार्यालयों में गेटमीटिंग का आयोजन शुरू हो गया है।

इस श्रृंखला में आज रेशम संचालनालय,आयुष संचालनालय एवं आदिवासी आयुक्त कार्यालय में कर्मचारियों की द्वार सभाओं को संघ के प्रांतीय अधयक्ष अरुण द्विवेदी, संरक्षक एल.एन.केलाशिया, महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा,डॉ सुरेश गर्ग,महिला प्रकोष्ट की प्रांतीय सचिव वंदना तिवारी,भोपाल ज़िला शाखा के अध्यक्ष  विजय रघुवंशी ,अजीत सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान,अजय जैसवाल, जी एस रावत आदि ने संबोधित किया ।

कर्मचारी नेताओं ने बताया की हज़ारो कर्मचारी भोपाल पहुँच कर प्रान्त व्यापी महारैली में शामिल होंगे। कर्मचारी टी टी नगर दशहरा मैदान पर  एकत्र होंगे। 11 बजे से कर्मचारियो की सभा होगी फिर रैली निकालकर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा  जायेगा ।

रैली में जिला ब्लाक एवम् तहसील  के कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर अपनी मांगों की और शासन का ध्यान आकर्षित करेंगे।
कर्मचारी नेताओं ने शासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुये कर्मचारियों की मांगों  पर प्रकाश डाला।

  • कर्मचारियों कीे मुख्य मांगों
  • 10, 20 एवम् 28 वर्ष में समयमान वेतनमान दिया जाये
  • ग्रेड पे में सुधार किया जाये
  • दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण
  • सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बड़ाकर 62 वर्ष की जाये अथवा नई नियुक्ति की जाये
  • अनुकम्पा नियुक्ति का सरलीकरण किया जाये
  • संघ पदाधिकारियो के स्थानांतरण निरस्त किये जाये
  • वार्षिक वेतन बृद्धि 1 जनबरी और 1 जुलाई को दी जाये
  • पेंशन गणना हेतु अधिवार्षिकी आयु 25 वर्ष की जाये
  • लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 1000 रूपये कंप्यूटर भत्ता दिया जाये
  • प्रदेश के कर्मचारियों को राज्य मंत्रालय के कर्मचारियों के समान वेतनमान भत्ते एवं पदोन्नति दी जाये।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी एल.एन. कैलाशिय, देवराज राठोर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ.सुरेश गर्ग,रविकांत बरोलिया,प्रमोद तिवारी, विजय राघवंशी ,वंदना तिवारी ,भानु तिवारी, उमाशंकर तिवारी ,दिनेश शर्मा, अतुल सक्सेना ,सुमित द्विवेदी ,डी एस राजपूत ,भूदेव शर्मा ,राजेश तिवारी, अनूप तिवारी ,अजय जेसवाल, रमेश चिडार, प्रवीण आर्य ,सोहन दास शर्मा, अरबिंद भूसण श्रीवास्तव ,फुलेंद्र बहादुर सिंह ,महेंद्र खरे ,कविराज कपूर जे एन पहरे ,जी एस रावत, यू पी सिंग ,एस के सक्सेना, अनिल राठौर ,चतुर नारायण शर्मा, उदय आंबेकर, अजीत चौहान, सुधिर नेमाँ, अरुण भार्गव ,संजय वर्मा, एस एन रजक ,सतीश मुरामकर, जी एन उपाध्या आदि ने प्रदेश के कर्मचारी से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की हे ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !