रसोई गैस: प्रतिष्ठानों पर छापामारी के आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह ने विभाग के जिला अधिकारियों को 8 जुलाई तक सघन जाँच अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं।

खाद्य मंत्री कुँवर विजय शाह आज मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति श्री अशोक वर्णवाल, आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति श्री मनोहर अगनानी भी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 24 जून से घरेलू गैस सिलेण्डर के व्यावसायिक उपयोगकर्ता तथा होटल-हलवाई, वाहनों की जाँच का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में प्रदेश में 321 व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए प्रकरण बनाये गये। इन प्रकरणों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई करते हुए 495 गैस सिलेण्डर जप्त किये गये, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख 50 हजार है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री ने श्योपुरकलाँ, सागर, डिण्डोरी और सतना के जिला खाद्य अधिकारियों द्वारा विशेष सघन जाँच अभियान न चलाने के कारण उनको चरित्रावली चेतावनी दिये जाने के निर्देश दिये। खाद्य मंत्री ने कहा कि अभियान में जो सिलेण्डर जप्त किये गये हैं, वे सिलेण्डर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को न देते हुए संबंधित ऑइल कम्पनी को ही दिये जायें।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!